प्रगति पत्रक कैसे डाऊनलोड करें।

          प्रगति पत्रक डाऊनलोड करें 



स्टेप1- सबसे पहले शिक्षक cgschool.in पोर्टल में अपने रजिस्टर मोबाइल नम्बर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें .

स्टेप 2 - लॉग इन के पश्चात नए पेज ओपन होगा जिसमे अपनी पसंद पर शिक्षक विकल्प का चयन करें .

स्टेप 3 - अब बायीं ओर उपर दिए गए तीन लाइन पर क्लिक करें जिससे बहुत से विकल्प दिखाई देंगे .यहाँ पर सबसे पहले आपको शिक्षक के कार्य पर टैप करना है ,उसके बाद विद्यार्थी विकल्प का चयन करें . विद्यार्थी विकल्प का चयन करने पर विद्यार्थी से सम्बंधित अन्य आप्शन दिखेंगे यहाँ पर आपको प्रगति पत्रक विकल्प का चयन करना है ।



4 - जैसे ही आप प्रगति पत्रक विकल्प में टैप करेंगे ,स्क्रीन में नए इंटरफेस दिखाई देगा यहाँ पर सम्बंधित शिक्षक का नाम उपर लिखा हुआ दिखाई देगा ,साथ ही स्कूल का विवरण यु Dise कोड के साथ दिया गया है .




यहाँ पर आप जिस विद्यार्थी का प्रगति पत्रक डाउनलोड करना चाहते है उसके कक्षा और सेक्सन का चयन करें और नीचे दिए गए विद्यार्थी खोजें बटन पर टैप करें . जैसे कि चित्र में दिखाया गया है .


स्टेप 5 - अब चयन किये गए कक्षा के सभी विद्यार्थियों की सूचि ओपन हो जाएगी ,जिसमे विद्यार्थियों के नाम ,पिता का नाम ,जन्म तिथि और प्रगति पत्रक का कालम दिया गया है .


यहाँ पर आपको जिस विद्यार्थी का प्रगति पत्रक डाउनलोड करना है उसके नाम के सामने प्रगति पत्रक वाले कालम में डाउनलोड करें पर टैप करना है . इससे विद्यार्थी का प्रगति पत्रक डाउनलोड हो जाएगा ,जिसे आप प्रिंट कर सकते है .

इस तरह होगा प्रगति पत्रक 



विद्यार्थियों की प्रगति पत्रक जो cgschool.in पोर्टल में अपलोड किया गया गया है उसका प्रारूप इस प्रकार है .

.

Comments

Popular posts from this blog

Pfms मे भुगतान कैसे करें

Pfms का राशि कैसे देंखें

Pfms भुगतान की प्रक्रिया