Pfms मे भुगतान कैसे करें

    सीढी दर सीढी कैसे pfms मे भुगतान करना



PFMS पोर्टल में जाकर जिले से प्राप्त दो आईडी के password को रिसेट कर लें ,ये दो ID इस प्रकार है - 

  1. DO -Data Operator (मेकर
  2. DA -Data Approver (चेकर)

2 - DO -Data Operator से login करके Vender की एंट्री करना है ,साथ ही वेंडर को मपिंग करके अपने ID में बेनिफिसरी बनाना .

3 - DO -Data Operator से login करके Expenditure (देयक) का भुगतान बनाना .

4 - DA -Data Approver से Login करके  Expenditure (देयक) के  भुगतान को Approval करना .

5 - DA -Data Approver से Approval होने के पश्चात PPA (Print Payment Advice ) को दो प्रति में प्रिंट करके  स्कूल के  सचिव और कोषाध्यक्ष का हस्ताक्षर कर बैंक में जमा करना .

इस प्रकार PFMS के माध्यम से वेंडर को भुगतान कैसे करें ,इसकी संक्षिप्त जानकारी उपर दिया गया है .चलये अब विस्तार से बताते है - PFMS से भुगतान कैसे करें .

इससे पूर्व में वेन्डर बनाना होगा। तभी भुगतान होगा।

DO- Data Operator से भुगतान बनाना 

स्टेप 1 - सबसे पहले डाटा आपरेटर आईडी से लॉग इन करें . और बाएं भाग में दिए विकल्पों में से क्रमशः इस प्रकार चयन करते जाएँ -  Expenditures ᐅ Add New 


स्टेप 2 - Add New पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे सभी आवश्यक जानकारी को भरें और Save कर लें .इस पेज में आपको निम्न जानकारी भरना है -

Schme ᐅ इसमें पहले से ही Samagra shiksha चयनित है ,इसे डिफाल्ट रहने दें .

Project ᐅ यह अनिवार्य नहीं है ,छोड़ दें .

Agency Amount Choice ᐅ  यहाँ Self डिफाल्ट रहने दें .

Bank Account ᐅ  यहाँ पर आपके स्कूल का नया खाता क्रमांक पहले से ही चयनित है ,इसे चेक कर लें .

Expenditure Done For ᐅ इस वाले भाग में Vendor सलेक्ट करें .

Vendor Name ᐅ यहाँ आपको select vender के हाइपर लिंक में क्लिक करना है जिससे आपके द्वारा एंट्री किये गये वेंडर का list दिखाई देगा इसमे जिस वेंडर को भुगतान करना चाहते है उसका चयन करें .

Letter /office Order No ᐅ इस भाग में विभिन्न मद की राशि का उपयोग /आहरण /भुगतान के लिए  SMC बैठक का प्रस्ताव क्रमांक दर्ज करना है .

Office Order Letter Attachment (If Any) ᐅ इस भाग में शाला प्रबंधन समिति के बैठक प्रस्ताव कापी को स्कैन करके अपलोड करना है .इसके लिए Choose File लिंक पर क्लिक करें ,और अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में सेव किये गए प्रस्ताव कापी का चयन करके Upload पर टैप करें .

Sanction Date ᐅ इस भाग में बिल पास होने की तारीख भरें .

Actual  Transaction Date ᐅ यहाँ पर PPA प्रिंट करने की तारीख भरें ,या जिस दिन आप PPA प्रिंट को बैंक में जमा करंगे उसी डेट को भी डाल सकते है .

Total Available Amount ᐅ यहाँ पर वर्तमान में आपके शाला में उपलब्ध राशि पहले से भरी हुई दिखाई देगी .


Narration ᐅ यहाँ पर राशि को क्यों आहरित या भुगतान कर रहे है उसे कुछ शब्दों में लिखें -जैसे - शाला की रंग रोदन के लिए , स्टेशनरी सामग्री हेतु , खेल सामग्री क्रय करने हेतु इत्यादि .

Voucher Number ᐅ चूँकि अभी वाउचर नम्बर जनरेट नहीं हुआ है इसलिए यहाँ कुछ दर्ज नहीं करना है .

Scheme Components ᐅ यहाँ पर select Scheme लिंक पर क्लिक करें ,जिससे उपलब्ध स्कीम की सूचि दिखाई देगी , आप जिस मद में राशि का उपयोग करना चाहते है उसका चयन करें .

Expense Type ᐅ यहाँ पर दो विकल्प दिए गए है ,आपको Revenue का चयन करना है .

Percentage ᐅ यहाँ राशि जो भुगतान करना चाहते है उसका परसेंट भरना होता है . अतः यहाँ 100 % भरें .

Amount ᐅ जैसे ही आप इससे पहले 100 % भरेंगे ,,यहाँ पर आटोमैटिक Amount आ जायेगा .

ऊपर  बताये गए सभी जानकारी भरने के बाद अंत में Add पर क्लिक करें .

जैसे ही आप add पर क्लिक करेंगे नीचे एक नया पेज अटैच हो जायेगा जिसमे आपके द्वारा भुगतान किये जाने वाले स्कीम दिखाई देगा ,इसके सामने दिए गए बॉक्स में चेक मार्क करें ,उसके बाद Save करे. 



अब आपका वाउचर सुरक्षित हो जायेगा और एक वाउचर नम्बर प्राप्त होगा जिसे नोट करके रख लें . और Ok पर क्लिक करें .

अब आपको पिछला पेज पुनः दिखाई देगा और इसके नीचे एक नोटिफिकेशन भी दिया गया होगा जिसमे लिखा होगा expenditure details saved successfully do you want to procced with payee details .

यहाँ पर दो विकल्प दिया गया है Yes और No ,आपको यहाँ Yes पर चेक मार्क करना है .

अब Payee Detail के रूप में आपके द्वारा चयन किये गए वेंडर की जानकारी दिखाई देगी इसे पुनः चेक कर लें और भुगतान की अलग अलग माध्यम दिया गया है इसमे epayment का चयन करें .और add पर क्लिक करना है .


अब फिर से एक नए पेज यहाँ पर अटैच हो जायेगा जिसमे वेंडर की बैंक सम्बन्धी जानकारी दिखाई देगी ,साथ ही डिडक्शन वाले भाग में No रहने दें .और फिर Confirm पर क्लिक करें .

जैसे ही Confirm पर क्लिक करेंगे वैसे ही स्क्रीन में Submit for approval का विकल्प दिखेगा इसमें क्लिक करना है .  अब आपका यह बिल  Approval के लिए DA -Data Approver (चेकर) के लॉग इन में चला जायेगा 

अब  DA -Data Approver (चेकर)  के ID से लॉग इन करके DO - Data Operator (मेकर ) द्वारा सेंड किये गए बिल को अपूव करें .और PPA form को प्रिंट करके शाला के सचिव और कोषाध्यक्ष का हस्ताक्षर कराकर बैंक में जमा करें .

Comments

Popular posts from this blog

निष्ठा मे प्रमाण पत्र कैसे डाऊनलोड करें?

Pfms का राशि कैसे देंखें