विघांजलि पोर्टल पर पंजीयन

 विद्यांजलि पोर्टल--

   स्कूलों  में शिक्षा गुणवत्ता के लिए विद्यांजलि पोर्टल लांच  किया गया है जिसमे सभी मान्यता प्राप्त शासकीय स्कूलों का पंजीयन अनिवार्य है .इसके लिए शिक्षकों को पंजीयन करने के निर्देश दिए गए है .विद्यांजलि पोर्टल में पंजीयन कैसे करें - How To Registration In Vidyanjali Portal ,इसकी पूरी जानकारी आज के लेख में बताया गया है .

    विद्यांजलि पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी देखें - School Registration In Vidyanjali 

  

           विद्यांजलि पोर्टल में रजिस्ट्रेशन (Registration In Vidyanjali ) के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के किसी भी इन्टरनेट ब्राउजर को ओपन कर लेना है और सर्च करना है - vidyanjali-education.gov.in या आप सीधे यहाँ से भी दिए गए लिंक में क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज में पहुँच सकते है .लिंक नीचे दिया गया है .

Vidyanjali के अधिकारिक वेब लिंक का चयन करें .जिससे आप सीधे विद्यांजलि के होम पेज में पहुँच जायेंगे .यहाँ पर आपको दायें साइड में दिए गये login बटन पर क्लिक करना है ।


अब आपके सामने स्क्रीन में दो भाग दिखाई देंगे .बाएं भाग में login करने का विकल्प और दायें भाग में नए रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा .यहाँ पर आपको New User Registration  के नीचे School Registration पर क्लिक करना है ।



अब एक नए पेज खुलेगा जिसमे अपने स्कूल के Udise Code और दिए गए कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक करें ।



जैसे ही आप Submit पर क्लिक  करेंगे आपके स्कूल का Detail दिखाई देगा साथ ही Udise की एंट्री करते समय दर्ज किये गए मोबाइल नम्बर भी दिखाई देगा .अब नीचे दिए गए बॉक्स में  मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी को दर्ज करें और Get OTP पर टैप करें .



अब आपके द्वारा दर्ज किये गए मोबाइल नम्बर और इमेल आईडी पर एक OTP जायेगा जिसे Enter Your OTP वाले बॉक्स में भरें और Verify पर टैप करें .



अब स्क्रीन में Successfully Submited का  एक पॉपअप मैसेज आएगा यहाँ OK पर क्लिक करें .अब आपको स्कूल का नाम और रजिस्ट्रेशन स्टेट्स दिखाई देगा .और आपके रजिस्टर मोबाइल नम्बर में रजिस्ट्रेशन पूरा होने का  एक मैसेज भी आएगा .


इस प्रकार आपके स्कूल का रजिस्ट्रेशन विद्यांजलि पोर्टल में सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा .अब होम पेज में जाकर login बटन में टैप करके आसानी से लॉग इन कर सकते है .

Comments

Popular posts from this blog

Pfms मे भुगतान कैसे करें

Pfms का राशि कैसे देंखें

Pfms भुगतान की प्रक्रिया